अगर आप कम रुपये निवेश करके लाखो रुपये कमाना चाहते है तो आप म्यूच्यूअल फण्ड (Mutual Fund) की एसआईपी (SIP) में निवेश कर सकते है। इसके लिए आपको बस 1 हजार रुपये एसआईपी में निवेश करने है, हर महीने।
म्यूच्यूअल फंड की एसआईपी में जोखिम शेयर बाजार की तुलना में बहुत कम होता है, जिससे आपका पैसा भी सुरक्षित रहता है। आपको Mutual Funds में आमतौर पर 12% तक कि रिटर्न (Return) मिल जाता है।
कैलकुलेशन
अगर आप हर महीने ₹1000 रुपये, 12% की रिटर्न्स पर 20 साल तक निवेश करते हो तो, अवधि पूरा होने पर आपके ₹10 लाख तक रुपये बन सकते है, क्योकि एसआईपी में आपको कंपाउंड ब्याज (Compound Interest) मिलता है।
Year | Total Deposits | Maturity Amount | Interest Earned |
---|---|---|---|
1 | 12,132 | 12,950 | 818 |
5 | 60,660 | 83,394 | 22,734 |
10 | 1,21,320 | 2,34,895 | 1,13,575 |
12 | 1,45,584 | 3,25,797 | 1,80,213 |
15 | 1,81,980 | 5,10,126 | 3,28,146 |
19 | 2,30,508 | 8,84,954 | 6,54,446 |
20 | 2,42,640 | 10,10,139 | 7,67,499 |
- हर महीने निवेश – ₹1,011
- कुल निवेश – ₹2,42,640
- लाभ – ₹7,67,499
अगर आप यह पता करना चाहते है कि कितना कमाने के लिए कितना निवेश करना होगा तो आप हमारा Goal SIP Calculator प्रयोग कर सकते है
म्युचुअल फंड एसआईपी के लाभ
म्यूच्यूअल फंड की SIP में निवेश करने से आपको निम्नलिखित लाभ होते है:
- यदि बाजार के अंदर गिरावट आ जाती है तो आपका फण्ड अनुभवी मैनेजर्स के संरक्षण में होता है, और आप चाहे तो निवेश रोक भी सकते है।
- आप अपने अनुसार निवेश का अंतराल चयनित कर सकते है, जैसे मासिक, तिमाही या वार्षिक, आप हमारे SIP Calculator का प्रयोग कर सकते है।
- आप निवेश करके कुछ सिमा तक आयकर में छूट भी ले सकते है।
एसआईपी के प्रकार
SIP विभिन्न प्रकार की होती है, जिसमे से कुछ निम्नलिखित है:
रेगुलर एसआईपी – यह साधार निवेश होता है, जो लगभग लोग करना पसंद करते है, आप इसमें निवेश का समय, व राशि पूर्व ही निर्धारित कर सकते है।
स्टेप-अप एसआईपी – इस SIP Investment में आप निवेश करने के बाद भी अपनी राशि बढ़ा सकते है, जैसे यदि आपको लगता है कि आपके पास और पैसा आ गया है और आप हर साल 10% या 20% निवेश को बढा सकते है, इससे आपका ब्याज भी बढ़ जाएगा।
इसकी गणना करने लिए आप हमारे Step Up Sip Calculator प्रयोग कर सकते है।
ट्रिगर एसआईपी – इस एसआईपी में आप एक ट्रिगर चयन कर सकते हो, जो अगर हो जाता है, तो आपका SIP में निवेश शुरू हो जाएगा। ये मार्किट के आधार पर होता है।
1 हजार रुपए की एसआईपी बनाएगी लखपति
जैसे यदि आपकी आयु 20 वर्ष है और आप अगले 20 साल तक हर महीने 1000 रुपये निवेश करते हो, 12% के हिसाब से तो आपको 40 की आयु में 10 लाख रुपये मिलेंगे।
ध्यान रहे, म्यूच्यूअल फण्ड भी मार्किट के ऊपर निर्भर करता है, मार्किट में उतार चढ़ाव आ सकते है, कुछ जोखिम भी है, आप चाहे तो किसी विशेषज्ञ की सलाह भी ले सकते है।